फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle checking: six thieves arrested with eight bikes

वाहन चेकिंग: आठ बाइकों के साथ छह चोर गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking: six thieves arrested with eight bikes
औड़िहार। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों तथा वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान छह बाइक चोरों को आठ चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली प्रभारी रंविद्र भूषण मौर्या अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एक साथ पहुंचे कुछ वाहन चोरों को पुलिस ने धर-दबोचा। पकड़े गए चोरों में चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मझलेपुर निवासी शिवम् श्रीवास्तव, सैदपुर कोतवाली थाने के वार्ड नंबर पांच निवासी राहुल वर्मा, विक्रमपुर निवासी विशाल वनवासी, महमूद अली तथा नितेश सिंह उर्फ बच्चा के साथ हीबिहार के सासाराम रोहतासा थाने के करगटर बहुअरा गांव निवासी राधेश्याम यादव शामिल हैं। इनके पास से आठ चोरी की बाइकें तथा 800 नकदी बरामद किया गया। यह लोग अलग-अलग जगहों से बाइक चुराकर नंबर प्लेट और चेचिस नंबर को मिटाकर बिहार ले जाकर बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed