फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetables, handcuffs, masks distributed to security people

सब्जी, ठेले, खोमचे वालों को सुरक्षा के दृष्टिगत मास्क वितरित

Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetables, handcuffs, masks distributed to security people
सब्जी, ठेले, खोमचे वालों को सुरक्षा के दृष्टिगत मास्क वितरित
विज्ञापन

गाजीपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए पूरे भारत में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री के निर्देश पर लॉकडाउन किया गया है। निर्देश के अनुपालन में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनपदवासियों से जिले में लागू लॉकडाउन को सफल बनाते हुए घरों में ही रहने की अपील की।
उन्होंने सब्जी, ठेले, खोमचे वालों को सुरक्षा के दृष्टिगत मास्क भी वितरण किया। उन्होंने पैदल ही गली-मुहल्ले एवं सड़कों पर गश्त करते हुए इधर-उधर सड़कों पर खड़े लोगों को घर में रहने के साथ सर्तकता एवं सावधानी बरतने की अपील की। जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज कचहरी होते हुए महुआबाग, मिश्रबाजार, कोतवाली, कपूरपूर, एमएएच इंटर कालेज होते हुए सब्जी मंडी
विज्ञापन

में विक्रेताओं से दोपहर 12 बजे तक ही दुकान खोलने को कहा। इसके बाद आलमपट्टी होते हुए रेलवे स्टेशन, लंका, सैनिक चौराहा, विकास भवन, गोराबाजार, पीजी कालेज के क्षेत्रों का भ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को घरों में बने रहने को कहा तथा किराना एवं सब्जियों एवं रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी के लिए दुकानों पर दो से अधिक व्यक्तियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

में भीड़ न लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed