फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetable laden pickup collided with tree, driver died

Ghazipur News: पेड़ से टकराई सब्जी लदी पिकअप, चालक की मौत

Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vegetable laden pickup collided with tree, driver died
लठ्ठूडीह/ करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाबुलाल के पूरा गांव के पास सोमवार की भोर तेज रफ्तार अनियंत्रित सब्जी लदी पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जेसीबी मंगवाकर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन के अगले हिस्से को तोड़वाकर चालक के शव को बाहर निकलवाय्रा। कागजी कार्रवाई के पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी नंदकिशोर उर्फ रोशन राम (22) पतालगंगा चट्टी से गोभी, बैगन और मिर्च पिकअप में लादकर भोर में बलिया के लिए रवाना हुआ। मुहम्मदाबाद -चितबड़ागांव प्रमुख मार्ग स्थित करीमुद्दीनपुर कष्टहरणी मंदिर के पास पहुंचते ही पिकअप की गति तेज होते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित कटहल के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त में फंसे चालक के शव को निकालने का प्रयास करने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन के अगले हिस्से को तोड़कर चालक का शव निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। मृतक के पिता विनोद राम ने बताया कि तीन पुत्रों में रोशन दूसरे नंबर पर था। शव देख मां धाड़ें मारकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि दुर्घटना तेज गति के कारण हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed