फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Veer Abdul Hameed Bridge bathed in milky light after 15 years

Ghazipur News: 15 साल बाद दूधिया रोशनी से नहा उठा वीर अब्दुल हमीद सेतु

Tue, 08 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Veer Abdul Hameed Bridge bathed in milky light after 15 years
गाजीपुर। करीब 15 साल के बाद दूधिया रोशनी से गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु रविवार की शाम जगमगा उठा। यह नजारा देखकर हर राहगीर कुछ देर के लिए ठहर गया। पल भर नजारा निहारने के बाद ही लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद सेतु डेढ़ दशक के बाद रोशन हुआ है। लगभग डेढ़ दशक बाद। लगभग सभी वर्ग के लोगों ने इसके लिए आवाज उठाई। किसी ने आंदोलन किया, तो किसी ने डीएम के समक्ष मुद्दे को उठाया। अंतत: लोगों की पहल रंग लाई और लंबे इंतजार के बाद वीर अब्दुल हमीद सेतु रोशन हो उठा। लगभग एक महीने से सेतु की खराब लाइटों को बदलने का कार्य किया जा रहा था। सेतु की पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर सफेद रोशनी वाली 64 नई एलईडी लाइटों को लगाया गया है। 10 दिन पहले सेतु का एक हिस्सा रोशन हो उठा था। अब दोनों हिस्सा रोशनी से जगमगा रहा है। यह जनपद का महत्वपूर्ण सेतु है। बिहार को जोड़ने के साथ ही गंगा उस पार के दो तहसीलों के 80 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने का कार्य सेतु करता है। सेतु 1100 मीटर लंबा है। वर्ष 1974 में इसकी आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में रखी गई थी। लगभग 10 वर्ष बाद 1984-85 में यह बनकर तैयार हुआ था। एनएचआई के परियोजना निदेशक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद सेतु की सभी खराब लाइटों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
सेंसर युक्त हैं लाइटें, खुद जलेंगी और खुद ही बुझ जाएंगी
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर लगाई गईं नई लाइटें खास हैं। इनमें सेंसर लगाया गया है। इससे फायदा यह होगा कि इनको जलाने व बुझाने के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की जरूरत नहीं है। शाम होते लाइटें खुद जल जाएंगी और सुबह स्वत: बुझ जाएंगी। सेतु का नामकरण परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed