फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   veek end curfue

सड़कों पर सन्नाटा तो कहीं खुली रही दुकानें

Sun, 02 May 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
veek end curfue
गाजीपुर। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगे वीकेंड लॉकडाउन का असर नहीं दिखाई दे रहा है। जहां रविवार को सड़के पूरी तरह सन्नाटे में रहीं तो कहीं खुली चायपान और किराने की दुकान के साथ ही फल के ठेले इलाका गुलजार किए रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में कराना और मिठाई की दुकान खोलकर निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बस स्टैंडों पर खड़ी सवारी गाड़ियों में सीट से अधिक यात्रियों को ठूंस कर बैठाया जा रहा है। ऐसे में कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा। महामारी की दूसरी लहर जिले के लिए खतरनाक होती जा रही है। हालांकि संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमी आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा देखकर स्थिति चिंताजनक है। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए तीन दिन कोरोना कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन लोग नियम-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। आमजन तो संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में कैद हैं, लेकिन दुकानदार मनमानी पर अमादा हैं। नगर से सटे आदर्श बाजार के पास मिठाई, किराना एवं चाय-पान की दुकानें खुली रही हैं। रौजा बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे ठेले पर फलों की खुलेआम बिक्री की जा रही थी। महामारी से बेफ्रिक दुकानदार चेहरे पर मास्क तक नहीं लगाए थे। खोवा मंडी के पास खुलेआम आटा चक्की सहित कई दुकानें खुली थीं। सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते रहे। इसके अलावा बस स्टैंडों पर निजी वाहनों में तो सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती दिखी। यहां वाहनों में अधिक किराया लेने की चाह में सीट से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा था। अगर ऐसा ही रहा तो संक्रमण का फैलाव खतरा बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed