फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vandana and Poornima topped the general knowledge competition with Shivangi

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमए स्तर पर शिवांगी और बीए स्तर पर वंदना-पूर्णिमा अव्वल

Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vandana and Poornima topped the general knowledge competition with Shivangi
राजकीय महिला पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र परिषद की ओर से स्वागत एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस अवसर पर नई छात्राओं का स्वागत किया गया। विभाग की तरफ से आयोजित सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमए स्तर पर शिवांगी गोंड पहले, अपेक्षा दुबे दूसरे तथा जया पांडेय एवं रेनू को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीए स्तर की छात्रा वंदना यादव और पूर्णिमा रावत संयुक्त रूप से प्रथम रही, जबकि अलका राय द्वितीय, कनकलता वर्मा एवं अन्जा तलत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसीक्रम में निबंध प्रतियोगिता में एमए स्तर पर अपेक्षा दुबे प्रथम, साधना यादव द्वितीय और यूशरा परवीन तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में बीए स्तर पर वंदना यादव प्रथम, रिया सिंह द्वितीय एवं नेहा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में एमए स्तर पर संगीता बिंद प्रथम, शिवांगी गोंड द्वितीय, करिश्मा एवं प्रीति पांडेय संयुक्त रूप से तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए स्तर पर कनकलता वर्मा प्रथम, आयुषी राय द्वितीय, सोनालिका प्रजापति एवं शिवाली गुप्ता को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

सत्र 2019-20 में विश्वविद्यालय स्तर से आयोजित परीक्षा में एमए (अर्थशास्त्र) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साधना वर्मा को भी विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या ने छात्राओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए प्रेरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. शिवकुमार, डॉ. अमित यादव, डॉ. पियूष सिंह आदि प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रभारी डॉ. हरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed