फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

अब प्राइवेट अस्पतालों में नहीं लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 02 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
गाजीपुर। अब निजी अस्पतालों में कोरोना का टीका नहीं लगेगा। शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद सीएमओ ने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया कि शेष वैक्सीन वापस कर दें। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने दो निजी अस्पतालों को संबद्ध कर वैक्सीन उपलब्ध कराया था, जहां आमजन को सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क देकर टीकाकरण कराना था। कोरोना महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर की भयावहता ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाने के शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ दो निजी अस्पताल सिंह लाइफ केयर अस्पताल एवं आरएस देवा अस्पताल को संबद्ध करने के साथ टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी। यहां 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं बुजुर्गो को शासन की ओर से निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराकर टीकाकरण कराना था, लेकिन सीएमओ कार्यालय ने दो दिन पूर्व शासनादेश के बाद निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद करा दिया है। साथ ही संचालकों को शेष वैक्सीन को तत्काल वापस करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

करने का निर्देश अस्पताल संचालकों को दिया गया है- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed