फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Used to doubt the character, so the father-son killed the middle-aged

चरित्र पर करता था शक इसलिए पिता-पुत्र ने अधेड़ को मार डाला

Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Used to doubt the character, so the father-son killed the middle-aged
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के अधेड़ की हत्या उसके पिता और पुत्र ने ही की थी। घटना को छिपाने के लिए शव को पंखे से टांग दिया था। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात रामाशीष (50) का शव घर पर ही फांसी के फंदे में लटकता मिला था। परिजनों ने हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने की लिखित तहरीर दी और हत्या में शामिल कुछ लोगों को नामजद भी किया। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक आए दिन शराब के नशे में अपने पिता संग्राम व पत्नी उर्मिला के बीच नाजायज संबंध व पुत्र राहुल को इन्हीं दोनों की संतान बताते हुए अक्सर गाली गलौज कर फौजदारी पर आमादा हो जाता था।
विज्ञापन

इसी तरह इलायचीपुर उर्फ डिग्री में अपने पिता के द्वारा बनाए गए मकान का अपना हिस्सा अपने बड़े लड़के रोहित के नाम कर दिया था और राहुल की प्रेम विवाह करके लाई गई पत्नी को घर से भगा दिया था। इन्हीं कारणों से दादा और पोता पहले से ही उससे काफी नाराज और क्रोधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 19 सितंबर को रामाशीष शराब पीकर शाम को घर आकर इन्हीं सब बातों को लेकर पिता और बेटे से उलझ गया। इस दौरान राहुल ने डंडे से उसको मारा पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घटना को छुपाने के लिए के लिए दादा और पोते ने चादर से छत के सिलिंग फैन को खोल कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया।
इस मामले की विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से पाया गया कि अधेड़ की मौत उसके सिर में आई गंभीर चोटों व हड्डी टूटने के कारण हुई थी न कि फांसी से हुई थी। जिस पर शनिवार कि सुबह 5:30 बजे संग्राम सिंह और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयोग किया गया बांस का डंडा बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त राहुल के विरुद्ध एनडीपीएस का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed