फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upturned bike, man killed

बाइक पलटी, युवक की मौत

Sat, 07 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ढढ़नी चट्टी के पास शनिवार को बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने युवकों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने कुल्हड़ियां गांव निवासी प्रमोद यादव (18) को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे ही है। हादसे के बाद परिजन युवक का शव लेकर घर चले गए। घर वालों की माने तो तीन दिन पहले ही युवक की दादी की मौत हो गई थी। श्राद्धकर्म के लिए युवक अपने दोस्त के साथ फल लेने गया था। मृत युवक कक्षा 10 का छात्र था।  
विज्ञापन


इलाके के कुल्हरियां गांव निवासी महेंद्र यादव का पुुत्र प्रमोद यादव अपने मित्र पवन यादव के साथ दादी के श्राद्ध कर्म के लिए फल लेने ढढ़नी बाजार गया था। फल लेने के बाद वह अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही ढढ़नी चट्टी के पास पहुंचा बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


उसकी रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए ढढ़नी बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद यादव को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृत युवक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे, लेकिन परिजनों द्वारा पीएम न कराने की बात कहने पर पुलिस ने पंचनामा कर युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed