{"_id":"68065d6b826ef24d170a34f0","slug":"upstf-criminal-bounty-of-50-thousand-arrested-in-mumbai-absconding-since-2012-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, मुंबई में छिपा था शातिर, 2012 से था फरार; STF ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, मुंबई में छिपा था शातिर, 2012 से था फरार; STF ने लिया एक्शन
Mon, 21 Apr 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:30 PM IST
सार
यूपीएसटीएफ ने बदमाश को मुंबई के थाणे जिले से अरेस्ट किया है। 2012 में हुई हत्या के एक मामले में वह फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यूपीएसटीएफ का बड़ा एक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने में दर्ज हत्या के 13 साल पुराने मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे जिले के घुरसुंगी से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान गाजीपुर के सैदपुर थाने के डहरा कला निवासी प्रहलाद गोंड के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम ट्रांजिट रिमांड पर प्रहलाद को लेकर मंगलवार को सैदपुर थाने पहुंचेगी।
विज्ञापन
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव की टीम काम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में पता लगा कि गाजीपुर के सैदपुर थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित बदमाश प्रहलाद गोंड महाराष्ट्र के थाणे जिले के घुरसुंगी में छिप कर रह रहा है। इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर शाहजादा खां के नेतृत्व में एक टीम घुरसुंगी रवाना की गई। एसटीएफ की टीम ने प्रहलाद को घुरसुंगी से गिरफ्तार किया और वहां की स्थानीय अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे पेश किया।
विज्ञापन