फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upset upon seeing the filth in the cowshed, the Additional Director said, "Reduce the dry fodder and increase the green fodder."

Ghazipur News: गोशाला में गंदगी देख अपर निदेशक खफा बोले-भूसा कम करें और हरा चारा बढ़ाएं

Fri, 04 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Upset upon seeing the filth in the cowshed, the Additional Director said, "Reduce the dry fodder and increase the green fodder."
अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करते पर अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अरविंद त्रिपाठी। स्रोत- पाठक
सैदपुर। अस्थायी गोशालाओं में गोवंशों के रखरखाव और चारे की व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए वाराणसी मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। मिर्जापुर स्थित अस्थायी गोशाला में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया। वहीं, गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने सिधौना और सैदपुर के पशु अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद रामपुर, मिर्जापुर और बड़हरा की अस्थायी गोशालाओं का जायजा लिया। रामपुर गोशाला में हरे चारे की बुआई और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। मिर्जापुर की गोशाला में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिर्जापुर गोशाला में हरे चारे की बुआई नहीं होने पर अधिकारियों ने बताया कि चारा अनुबंध के माध्यम से लिया जाता है। इस पर डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि भूसे की मात्रा कम की जा सकती है, लेकिन गोवंशों को पर्याप्त हरा चारा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीनों गोशालाओं में हरे चारे के अधिक से अधिक उपयोग, साफ-सफाई और गोवंशों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed