फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uproar over overpricing of liquor, police arrived

Ghazipur News: शराब की ओवररेटिंग पर हंगामा, पहुंची पुलिस

Sun, 20 Apr 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar over overpricing of liquor, police arrived
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के दुबिहा मोड़ तिराहे पर देसी शराब की दुकान से मनमाने ढंग से शराब की बिक्री पर हंगामा हो गया। आरोप है कि निर्धारित समय के बजाय सुबह सात बजे से ही दुकान से बिक्री शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन

समय से पूर्व और अधिक दाम पर शराब बिक्री को लेकर शनिवार को कहासुनी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को डांट कर मामला शांत कराया। इधर समय से पूर्व बिक्री शुरू होने और अधिक पैसे लेने के मामले में आबकारी विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सियाराम राजभर, गोविंद सिंह और नरेश यादव सुबह सात बजे दुबिहा मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। दुकान के सेल्समैन ने 90 रुपये में शराब देने की बात कही। सुबह 10 बजे 75 रुपये में देसी शराब एक पाउच देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को डांट फटकार कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जोगिंदर सिंह, राम भवन राजभर और देवसरन पटेल ने बताया कि सेल्समैन प्रतिदिन ऊंचे दाम पर शराब बेचता है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। जानकारी दे दी गई है। आबकारी इंस्पेक्टर अश्वनी गंगवार ने बताया कि ओवररेटिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed