{"_id":"67a76120a7ce0cbfbf059eae","slug":"up-minister-ravindra-jaiswal-reached-the-house-of-inspector-anjani-rai-who-died-in-maha-kumbh-expressed-condo-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics News : महाकुंभ में मृत इंस्पेक्टर अंजनी राय के घर पहुंचे यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics News : महाकुंभ में मृत इंस्पेक्टर अंजनी राय के घर पहुंचे यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जताया शोक
Sat, 08 Feb 2025 07:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:20 PM IST
सार
महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान मृत पुलिस इंस्पेक्टर अंजनी राय के घर पर यूपी सरकार के मंत्री पहुंचे तो परिवार वालों का दर्द छलक उठा। मंत्री ने परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।
विज्ञापन
मृत इंस्पेक्टर अंजनी राय के परिवार वालों से मिलते मंत्री रविंद्र जायसवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गाजीपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल शनिवार को बसुका गांव पहुंचे। महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक अंजनी राय के निधन पर शोक जताया। साथ ही परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उपनिरीक्षक अंजनी कुमार राय के चाचा अधिवक्ता शंभूनाथ राय ने प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल को बताया कि भतीजे के निधन की सूचना पुलिस विभाग ने नहीं दी।
विज्ञापन
कहा अभी तक शासन-प्रशासन उनके निधन की पुष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। आशंका जताई कि उनका निधन भगदड़ में अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण हुआ है। उन्होंने चेताया कि यह घटना एक अंजनी के साथ ऐसा हुआ है, दोबारा किसी और अंजनी के साथ ऐसा न हो। प्रभारी मंत्री ने उन्हें सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन