फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Encounter Police shot cow smuggler in Ghazipur two arrested Cartridges and cattle recovered

UP Encounter: गाजीपुर में पुलिस ने गौ तस्कर को मारी गोली, दो गिरफ्तार; कारतूस और गोवंश बरामद

Sun, 14 Sep 2025 12:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 12:19 PM IST
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
UP Encounter Police shot cow smuggler in Ghazipur two arrested Cartridges and cattle recovered
घायल बदमाशों को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर जिले के जंगीपुर और बिरनो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ में घायल दो शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा गया। वहीं, मौके से एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बिरनो थाना प्रभारी नसरतपुर के पास गश्त कर रहे थे, तभी मरदह से जंगीपुर की ओर जा रहा एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर पिकअप सवार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

UP Encounter Police shot cow smuggler in Ghazipur two arrested Cartridges and cattle recovered
घायल बदमाश को उठाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर जंगीपुर पुलिस भी पीछा करने लगी। भवरहा मोड़ पर घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक पिकअप वाहन और चार गोवंश मवेशी बरामद किए गए। 

बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में घायल संतोष राजभर, निवासी करीमुद्दीनपुर और सोनू यादव, निवासी जमसड़ा, थाना दुल्लहपुर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है।

एएसपी ग्रामीण के अनुसार दोनों पर गाजीपुर, बलिया और बाराबंकी जिलों में गोवध, पशु क्रूरता, गिरोहबंद विरोधी अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed