फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Board: Board exam will be held at 218 centres, center decided

यूपी बोर्ड: 218 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, सेंटर तय

Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Board exam will be held at 218 centres, center decided
गाजीपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2024 की परीक्षाओं के लिए आनलाइन घोषित 200 परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई आपत्तियों का निस्तारण और भौतिक सत्यापन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 218 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की अपडेट की गई सूची में कुल 18 नए केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 24 परीक्षा केंद्र मानक पूर्ण न करने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक अपडेट किए गए परीक्षा परीक्षा केंद्रों में 10 राजकीय, 75 एडेड और 133 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को देर रात परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया। गत वर्ष कुल 252 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था ।उसकी तुलना में वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए कुल 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह गत वर्ष की अपेक्षा 34 परीक्षा केंद्र कम बनें है।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा केंद्रो की अंतिम सूची को तैयार कर परिषद के पोर्टल पर अपडेट करने के लिए 07 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन केंद्रो की सूची को अंतिम रूप देने में 17दिन का अतरिक्त समय लग गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश पर आनलाइन घोषित किए गए सभी 200 केंद्रों का पुनः भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान कई विद्यालय ऐसे पाएं गए हैं जो परीक्षा केंद्र निर्धारण के मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों को हटाकर मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 21 हजार कम होने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed