फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   unsertain anasan

अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 02 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Tue, 02 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
unsertain anasan
ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा देने में धांधली का मामला
 स्थानीय तहसील में ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा देने के लिये शासन से प्राप्त धनराशि को तहसील कर्मियों द्वारा गबन  कर लिये जाने के मामले में आरोपी तत्कालीन तहसीलदार उमेश चंद्र निगम के  विरुद्ध  कार्रवाई न कर उन्हें प्रमोशन देकर सदर एसडीएम बनाए जाने से  अधिवक्ता नाराज हैं। आक्रोशित अधिवक्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दीवानी  न्यायालय से जुलूस निकालकर प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए तहसील  कार्यालय  तक गये। वहां अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया। 
विज्ञापन


अनशनस्थल पर हुई सभा में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि किसानों का पैसा खाने वालों को प्रशासनिक अधिकारियों  द्वारा उन्हें दंडित न कर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। किसान आपदा राहत राशि  पाने के लिये काफी दिनों से आंदोलनरत हैं लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे  हुए  हैं। किसानों की ताकत ही इस आंदोलन की ताकत है। जब तक दोषियों के  विरुद्ध  कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व सचिव आलोक राय ने  कहा कि  उमेश चन्द्र निगम के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों तहसील परिसर में सर्वदलीय धरना प्रदर्शन   भी हुआ था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी आज तक न तो दोषी पूर्व  तहसीलदार  के विरुद्ध कार्रवाई हुई और न ही किसानों को आपदा राहत राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस  क्रमिक अनशन में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं। अधिवक्ता अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन एवं राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। अनशन में मुख्य रूप से विरेंद्रनाथ सिंह, विश्वप्रकाश राय, अनिल कुमार राय, रामबिलास यादव, सुरेन्द्र  यादव,  प्रेमप्रकाश राय, शिवजी लाल, अजय यादव, शौकत अली, जियाउददीन, बद्री  नरायन  राजभर, काशीनाथ यादव आदि शामिल थे। सभा की अध्यक्षता ओमप्रकाश राय  ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed