{"_id":"589c918d4f1c1b945237b34e","slug":"unknown-vehicle-collision-deaths-of-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
बारा गांव के पास दुर्घटना में मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकल सवार मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ताड़ीघाट-बारा सड़क को जाम कर दिया। तहसीलदार द्वारा मुआवजा का आश्वासन दिए जाने पर चार घंटे बाद किसी तरह से जाम समाप्त हुआ।
गहमर थाने के कुतुबपुर निवासी हरिशंकर राम (65) बिहार में स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। रोज की तरह सुबह भी वह साइकल से ईंट भट्ठे के लिए घर से निकला। इसी दौरान करीब आठ बजे कर्मनाशा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ ही देर में मृतक की पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।
सूचना पर गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक यदुवेंद्र पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को चुनाव में अधिकारियों के व्यस्त होने का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे । 11 बजे सेवराई तहसीलदार दिनेश कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और मृतक की पत्नी को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटा बाद समाप्त हुआ। घंटों जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।