फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unknown body found in Devaitha Rajbaha

देवैथा रजबाहा में मिला अज्ञात का शव

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unknown body found in Devaitha Rajbaha
जमानिया कोतवाली क्षेत्र स्थित ताजपुर-गायघाट माइनर के पास देवैथा रजबाहा में बुधवार की सुबह करीब 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीण रोज की तरह अपने दैनिक कार्य के लिए निकले थे। इसी दौरान ताजपुर-गायघाट माइनर की तरफ से दुर्गंध आ रही था। लोगों ने सोचा कि शायद कोई जानवर मरा हो। शक होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि माइनर के गेट में औंधे मुंह एक अधेड़ का शव पड़ा था। मृतक चेकदार फुल शर्ट, काला पेंट, काला चमड़े का जूता पहने हुए था और उसके गले पर काला निशान था और जीभ बाहर ही ओर निकली थी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कहीं दूसरे जगह से हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन

अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे मर्चरी हाउस में पहचान स्पष्ट होने के लिए रख दिया गया है। बताया कि शव को देखने से स्पष्ट है कि इसे अन्यत्र कहीं से लाकर यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed