{"_id":"5f639d228ebc3e2cc51b546c","slug":"union-wants-to-improve-service-conditions-of-personnel-ghazipur-news-vns547703253","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की सेवा शर्तो में सुधार चाहता है यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की सेवा शर्तो में सुधार चाहता है यूनियन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों की ओर से बृहस्पतिवार को शाखा यूसुफपुर में को-आपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन का 49वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट के अध्यक्ष विजयकृष्ण यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करने के बाद दीप जलाकर किया। यूनियन के मंडलीय मंत्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यूनियन सहकारी बैंक के कर्मियों एवं बैंक हितों के प्रति सचेत रहते हुए अग्रणी भूमिका अदा करता चला आ रहा है। संगठन ने बैंक कर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार की अपील की। कहा कि संगठन बैंक हित की बातें हमेशा आगे बढ़कर उठाता रहा है और सफलता पाई है।
यूनिट अध्यक्ष विजयकृष्ण यादव ने कहा कि गाजीपुर के कर्मचारियों को पिछले वर्ष से नगदीकरण और बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए यूनियन ने पत्रक देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। केंद्रीय नेतृत्व के प्रयास से शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने सितंबर 2019 में 50 जिला सहकारी बैंकों को यूपीसीबी में विलय कर एक बैंक बनाने की संस्तुति की है। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय द्वारा फरवरी 2020 में विलय की रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है जो शासन में पेंडिंग है। विलय के बाद एक प्रदेश स्तरीय बैंक बन जाने के बाद सहकारिता में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ किसानों और कमजोर वर्ग को मिलेगा। इसके लिए संगठन प्रयासरत है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह यादव, विजयशंकर राय, संतोष कुमार वर्मा, शरद द्विवेदी, अजय कुमार पांडेय, अभिलाष कुमार, राहुल रावत, राकेश कुमार, रानू अग्रवाल, रशीदुल हसन, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।