फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Union Minister gave financial support to four districts from MP fund

केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से चार जिलों को दी आर्थिक मदद

Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Union Minister gave financial support to four districts from MP fund
गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा चंदौली के सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अलावा गृह जिले गाजीपुर सहित पड़ोसी जिलों वाराणसी और आजमगढ़ को कोविड 19 (कोरोना वायरस) से संक्रमण की रोकथाम तथा उन्मूलन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन को सांसद निधि से आर्थिक मदद दी है। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डा. पांडेय ने विगत 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कोरोना से संघर्ष के लिए चंदौली को 15 लाख, गाजीपुर, वाराणसी तथा आजमगढ़ को 10-10 लाख रुपए दवा, सेनेटाइजर, मास्क और अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए अवमुक्त करने की संस्तुति प्रदान की। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर न निकलें। सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि देश इस विषम परिस्थिति से जल्द से जल्द उबर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed