फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Under-23 and senior team of Ghazipur division formed

Ghazipur News: गाजीपुर मंडल की अंडर-23 और सीनियर टीम गठित

Sun, 22 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Under-23 and senior team of Ghazipur division formed
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार की सुबह अंडर-23 और सीनियर मंडलीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रॉयल हुआ।
विज्ञापन

इसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकृत मुख्य चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के तकनीकों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन और उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि गाजीपुर में जोनल मैच कराए जाएं। 25 जून से जुलाई के पहले सप्ताह के बीच अंतर मंडलीय मैच आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में उन्होंने ट्रॉयल में चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अभ्यास जारी रखने को कहा। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर मंडल में गाजीपुर, बलिया और मऊ तीन जिले आते हैं। इन तीनों जिलों से बड़ी संख्या में आये खिलाड़ियों ने ट्रॉयल में प्रतिभाग किया। बारिश को देखते हुए पिच की सुरक्षा टीम ने इसे कवर से ढंक दिया था। इसके चलते एक दिन पहले ही बारिश होने के बावजूद इस पिच पर ट्रॉयल आयोजित किया जा सका है।
चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया ने बताया कि गाजीपुर मंडल की अंडर-23 टीम में आयुष यादव, राहुल सिंह, अंशुल कुमार यादव, आयुष बिंद, रघुराज प्रताप सिंह, रणजीत कुमार, राव ऋतुराज सिंह, मुरारी यादव, दिव्यांशु कुशवाहा, कामिल खान, सचिन सिंह, पवन राय, अभिनंदन चौधरी, अजीत यादव, अमन चौहान, सूर्यांश त्रिपाठी, राज सिंह, अभिषेक सिंह यादव, दिव्येंदु प्रसाद, भोला चौहान, शिवम, आकाश चौरसिया, आनंद यादव, संदीप चौधरी, राहुल कुमार, अभिनव सिंह यादव, मो. अम्मार, शक्ति सिंह, दीपक यादव, ज्योति आदित्य, विनायक यादव और अतिरिक्त में चेस्ट नंबर 484 का चयन किया गया है।

सीनियर टीम में कामिल खान, पवन राय, विशाल राज, सचिन सिंह, राहुल कुमार, दीपक यादव, समीर उपाध्याय, नीलोत्पलेंदु प्रताप, शुभम प्रकाश त्रिपाठी, ऋषिराज सिंह, अजीत यादव, राहुल सिंह यादव, किशन सिंह, शुभाशीष सिंह, रवि कुमार, दुर्गेश कुमार, सतवंत कुमार और सर्वेश कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed