फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrolled truck hit the pickup, auto and scooty also damaged

अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारा, आटो व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त

Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hit the pickup, auto and scooty also damaged
गाजीपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत सकलेनाबाद स्थित दुर्गा मंदिर के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रक ने पहले पिकअप को टक्कर मारा, इसके बाद विद्युत पोल से भिड़ गया और नाली में जा फंसा। उधर जोरदार टक्कर के बाद पिकअप आटो एवं स्कूटी से टकराते हुए दुर्गा मंदिर परिसर को क्षतिग्रस्त कर अंदर घुस गया। इससे मंदिर का कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। उधर पिकअप की टक्कर से आटो मौके पर ही पलट गया और स्कूटी के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोट आई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed