फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrolled truck crushed woman's leg

अनियंत्रित ट्रक ने महिला का पैर कुचला

Wed, 17 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed woman's leg
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वंशीबाजार के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने महिला के दोनों पैरों को कुचल दिया। घटना के बाद वह भाग निकला। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घटना स्थल के पास सड़क पर ट्रक खड़ा कर गिट्टी गिरा रहे वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी रामायन प्रजापति अपनी पत्नी चिंता देवी (40) को शाम को बाइक से लेकर शहर आ रहे थे। जैसे ही वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर वंशीबाजार के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रक से गिट्टी गिरता देख और पटरी पर पानी लगे होने से बगल से बाइक को निकाल रहे थे। इसी बीच वाराणसी के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में हल्की टक्कर हो गई, जिससे पत्नी चिंता सड़क की तरफ गिर पड़ी और ट्रक के पिछले पहिया से उनका दोनों पैर रौंद गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाकर भाग निकला। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाले चालक को पुलिस फटकार लगाते हुए वाहन सहित कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed