{"_id":"671947f34a133e85000a5674","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturns-in-ditch-driver-dies-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-122444-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कटयां लहंग गांव के सामने कासिमाबाद- रसड़ा मार्ग पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। कवलपट्टी गांव निवासी गोविंदा राम का छोटा पुत्र युवराज कुमार (19) ट्रैक्टर चलाता था। दोपहर में ट्रैक्टर ट्राली लेकर कासिमाबाद- रसड़ा मार्ग पर कटयां लहंग गांव के सामने मिक्सर प्लांट से सामान लेने जा रहा था। प्लांट से पहले ही ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। चालक युवराज कुमार की दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इधर ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद युवराज को बाहर निकाला। युवराज की मौत की जानकारी मिलते ही मां शकुंतला देवी, भाई सोनू, मोनू एवं उसकी दो बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बड़े भाई सोनू की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल : सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के दिलदारनगर- भदौरा मार्ग पर वाहन की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार युवक घायल हो गया। भदौरा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली गांव निवासी रिशु राजभर (22) बहन को एक निजी महाविद्यालय से लेने के लिए जा रहा था। वह अभी फरीदपुर और भदौरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने सामने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और दोनों पैर टूट गया। भदौरा सीएचसी के चिकित्सक डा. रवि रंजन ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत : जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लोद्दीपुर मुहल्ला स्थित घर के बाहर टहलने के दौरान सड़क पार करते समय दो सप्ताह पूर्व तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के धक्के से घायल युवक की बुधवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। लोद्दीपुर निवासी टिल्लू गोंड (31) दो सप्ताह पूर्व रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया कि मृतक छह भाईयों में तीसरे नंबर पर था और घर पर रहकर मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बड़े भाई संजय की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद