{"_id":"676ef0158fce131db207c12b","slug":"uncontrolled-car-overturned-four-injured-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-125706-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अनियंत्रित कार पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अनियंत्रित कार पलटी, चार घायल
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के पलहीपुर चौबेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पानी भरे नहर में पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दुल्लहपुर थाना के सिखड़ी निवासी कार चालक सुनील यादव (30), मिंटू यादव (28), मनोज यादव (30) व अजीत यादव (26) मऊ रिश्तेदारी में गए थे। वापस घर लौटते समय पलहीपुर चौबेपुर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क की पटरी को छोड़ते हुए नहर में पलट गई।
हादसे में कार सवार घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनको मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।