फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrollable sumo rammed two bikes, youth died

Ghazipur News: बेकाबू सूमो ने दो बाइक को चपेट में लिया, युवक की मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable sumo rammed two bikes, youth died
अनियंत्रित सूमो सड़क किनारे खाई में पलटी, दो घायल
विज्ञापन

चालक वाहन छोड़कर भागा, गांव में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी स्थित रामलीला मैदान के सामने रविवार की रात तेज रफ्तार सूमो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर हादसे के बाद अनियंत्रित सूूमो सड़क किनारे खाई में पलट गई। दोनों घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में युवक के मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।
जीयनचक गांव निवासी श्रवण कुमार (30) भितरी बाजार से घर का सामान लेकर घर जा रहा था। रामलीला मैदान के सामने तेज रफ्तार से आ रही सूमो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक घबराकर भागने लगा। इसी बीच अनियंत्रित सूमो की चपेट में एक और बाइक सवार आ गया। इसके बाद चालक नियंत्रण खो बैैठा और सूमो सड़क किनारे खाई में जा पलटी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग हो गया। इधर घटना में गंभीर रूप से घायल श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार राजनपुर गांव निवासी प्रमोद (32) और पिंटू यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर ले जाया गया। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क किनारे खाई में पलटी वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed