{"_id":"6822424de8cfb6a7290669d4","slug":"uncle-used-to-fight-with-father-so-i-killed-him-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-132553-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में हत्या का खुलासा: भतीजे ने कहा- पिताजी से झगड़ा करते थे चाचा, इसलिए मार डाला; कुएं से बरामद हुआ फाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में हत्या का खुलासा: भतीजे ने कहा- पिताजी से झगड़ा करते थे चाचा, इसलिए मार डाला; कुएं से बरामद हुआ फाव
Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
सार
मई को बुजुर्गा कोठवा गांव स्थित आटा चक्की के बाहर सो रहे दृष्टिहीन रामनगीना यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली के बुजुर्गा कोठवा में दृष्टिहीन रामनगीना की हत्या के मामले में आरोपी किशोर भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर वारदात में शामिल फावड़ा भी कुएं से बरामद कर लिया।
पूछताछ में बताया कि हमेशा पिता से चाचा झगड़ा करते थे, जिससे परेशान होकर बड़े भाई से मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गत पांच मई को बुजुर्गा कोठवा गांव स्थित आटा चक्की के बाहर सो रहे दृष्टिहीन रामनगीना यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई थी।
आटा संचालक पिंटू कश्यप ने मृतक के बड़े भाई वकील यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते दस मई को हत्यारोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भतीजे की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी- गाजीपुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक की भिड़ंत; चालक गंभीर रूप से घायल
प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक के हत्यारोपी किशोर भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल फावड़ा उसकी निशादेही पर कुएं से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक चाचा रामनगीना यादव पिता वकील यादव से हमेशा झगड़ा करते थे। पिता को परेशान करते थे। इससे पिता त्रस्त आ गए थे।
पिता के कहने पर बड़े भाई खिचडू उर्फ प्रदीप यादव के साथ मिलकर फावड़ा से मारकर हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।