फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncle-aunt beat niece by putting chili powder in her eyes, had the intention of grabbing the land

चाचा-चाची ने भतीजी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर पीटा, जमीन हड़पने की थी नीयत

Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Uncle-aunt beat niece by putting chili powder in her eyes, had the intention of grabbing the land
demo pic

जमीन हड़पने की नीयत से सगे चाचा-चाची ने अपनी भतीजी के क्रूरता की हद पार कर दी। गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली के बिशुनपुर गांव में सोमवार की देर रात जमीन हड़पने के चक्कर में चाचा और चाची ने अपनी भतीजी की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी पीड़िता दीपा पांडेय उर्फ खुशबू के पिता की सुजीत पांडेय की सात वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पीड़िता मां मंजू पांडेय, भाई विशाल एवं विकास पांडेय के साथ झारखंड प्रांत के टाटा में रहती थी। करीब 15 दिन पूर्व दादा रामदुलारे पांडेय के निधन की सूचना पर पीड़िता दीपा अपने भाई विशाल के साथ बिशुनपुर गांव आई थी। 

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देर शाम उसके चाचा जीतू पांडेय और चाची सुषमा पांडेय ने जमीन हड़पने के नीयत से उसकी आंख में लाल मिर्च का पाउडर डालने के बाद मारने पीटने लगे। किसी तरह दोनों भाई-बहन कमरे से बाहर निकले और चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग और ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। यह देख आरोपी चाचा और चाची भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। 

पूछताछ के बाद पीड़िता दीपा पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी चाचा एवं चाची के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सैदपुर बीएसबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed