फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ulti Plti all Jari Lanka ...

उलटि पलटि लंका सब जारि...

Mon, 10 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ulti Plti all Jari Lanka ...
हरिशंकरी की रामलीला में हनुमान जी ने सोने की लंका जला दी।

विज्ञापन
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में रामलीला मैदान (लंका) में रविवार की रात बालि, सुग्रीव की लड़ाई, हनुमान सीता मिलन एवं लंका दहन लीला हुई। जिसे देखकर दर्शक भावुक हो गए।
 सुग्रीव से मित्रता के पश्चात श्रीराम को सुग्रीव के बड़े भाई बालि के बारे में बताते हुए कहते है कि महाराजा बालि ने महाराज सुग्रीव के राज्य को हड़पकर पूरा राज्य अपने कब्जे में करते हुए  उनकी पत्नी को भी अपने कब्जे में कर रखा है। इसके बाद श्रीराम  सुग्रीव को बालि से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। दोनों भाइयों का चेहरा एक जैसा होने की वजह से श्रीराम सुग्रीव को माला पहनाकर युद्ध में भेजते हैं। युद्ध के दौरान श्रीराम पेड़ की आड़ से  बालि को मार देते है। इसके बाद महाराज सुग्रीव सभी बानरी सेनाओं को एकत्रित करते कहते है कि आप लोग चारो दिशाओं में जाकर माता सीता का पता लगाइये।
विज्ञापन

इतना सुनने के बाद सभी बानरी सेना चारों  दिशाओं में बिखर जाती है। इधर अंगद की सेना समुंद्र के पास पहुंचकर हनुमान जी से  लंका पार करने को कहती है। हनुमान जी श्रीराम के नाम का उद्घोष कर आकाश में  उड़ जाते है। थोड़ी देर में हनुमान जी लंका पहुंच जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज विभीषण के आश्रम पर पहुंचकर देखते है कि  उनके दरवाजे पर तुलसी का वृक्ष शंख चक्र देख वहां थोड़ी देर विश्राम करना चाहते है। विभीषण हनुमान को सीता का  पता बताते है। इसके बाद हनुमान जी अशोक वाटिका को उखाड़ देते है। सूचना मिलने पर रावण हनुमान को पकड़ने के लिए मेघनाथ को भेजता है। हनुमान को बांधकर रावण के दरबार में लाया जाता है और उसके पूंछ में आग लगा दिया जाता है। हनुमान जी अपनी पूंछ में आग लका में आग लगा देते है। इस मौके पर दीनानाथ गुप्ता, विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा,  कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक  जैमिनी दत्त त्रिवेदी, केबी त्रिवेदी, योगेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed