फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths died after being hit by a train

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Mon, 08 May 2023 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train
एक गुड़गांव में करता था नौकरी तो दूसरा रायबरेली का निवासी था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की सुबह लाइन पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं एक युवक का ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।
लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह गांव के सामने रेल लाइन पार कर रहे रविंद्र राम (22) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। लठ्ठूडीह गांव निवासी मृतक युवक गुड़गांव में नौकरी करता था। करीब दस दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। उसे बुधवार को वापस गुड़गांव जाना था।
विज्ञापन

युवक अपने किसी मित्र से मिलने के लिए जा रहा था। वह रेलवे ट्रैक पार कर गांव की तरफ जा रहा था। ठीक उसी समय किसी तेज गति से वाराणसी से बलिया जा रही ट्रेन के चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देहवल गांव के पास अप लाइन में क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों भी भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने रेलवे लाइन पर पड़े शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। उसके पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त तेजबहादुर (48) निवासी रायबरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतक लहना गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। रविवार की शाम को भट्ठे से गायब हो गया था। शव सुबह रेलवे लाइन पर मिली। घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed