फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two young women attempted suicide at a hospital

Ghazipur News: अस्पताल में दो युवतियों ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 27 Mar 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two young women attempted suicide at a hospital
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब पिता के ऑपरेशन के लिए पहुंची दो युवतियां डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए छत से कूदकर आत्महत्या का कोशिश करने लगी। हालांकि मौके पर तैनात अस्पताल के गार्डों ने उनपर काबू पाते हुए ऐसे करने से रोका। पिता सोहन लाल चौधरी को सीनियर प्रोस्टेटोमेगाली की समस्या थी।
विज्ञापन

पिता के इलाज के लिए पहुंची युवतियों ने आरोप लगाया कि, इसके ऑपरेशन के लिए पिता को मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के ओपीडी में दिखाया गया था, जिसके बाद चिकित्सक 25 मार्च को ऑपरेशन की तारीख दी थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए लिखी दवाओं को बाहर की दुकान से खरीदकर लाना पड़ा। साथ ही पिता के दवाइयों को डॉक्टर द्वारा दूसरे मरीज के ऑपरेशन में प्रयोग कर दिया गया। इसके बारे में पूछने पर डॉक्टर ने उनके पिता के ऑपरेशन के लिए मनाकर दिया। इससे आहत होकर हम दोनों अत्महत्या का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन फाॅर्म पर नहीं किए हस्ताक्षर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि, सोहन लाल चौधरी नाम के एक मरीज का का 25 मार्च को यूरोलॉजी से संबंधित एक ऑपरेशन होना था पर, ऑपरेशन थियेटर में जाते ही उनकी रक्तचाप काफी कम हो गया। जिसपर हाई रिस्क को देखते हुुए मरीज के परिजनों को एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करने को कहा गया, फॉर्म पर हस्तक्षर नहीं होने से डॉक्टर ने उस मरीज का ऑपरेशन करने से मना कर दिया। अगले दिन बृहस्पतिवार को फिर से अस्पताल पहुंचकर मरीज की पुत्रियों ने आत्महत्या का प्रयास किया। मरीज सोहन लाल चौधरी के ऑपरेशन का 27 मार्च को तिथि निर्धारित कर उनका ऑपरेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed