फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two witnesses presented in gangster case regarding Afzal and Mukhtar

Ghazipur News: अफजाल और मुख्तार को लेकर गैंगस्टर मामले में दो गवाह पेश

Thu, 23 Feb 2023 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Two witnesses presented in gangster case regarding Afzal and Mukhtar
- न्यायालय में बहस के लिए 6 मार्च की तिथि नियत की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत ने 14 वर्ष पूर्व गैंगस्टर के मामले में सांसद अफजाल अंसारी उपस्थित हुए। साथ ही मुख्तार अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता उपस्थित हुए। दोनों आरोपियों की ओर से अपनी सफाई में दो गवाहों को पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय में बहस के लिए 6 मार्च की तिथि नियत की गई है।
मालूम हो कि 22 नवंबर 2007 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने भांवरकोल और वाराणसी के मामले को गैंग चार्ट बनाकर सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल किया। साथ ही गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं। 23 सितंबर 2022 को सांसद अफजाल अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आरोप को न्यायालय में प्रथम दृष्टया तय किया गया।
विज्ञापन

अभियोजन की तरफ से गवाही पूरी होने पर सफाई, साक्ष्य के लिए बृहस्पतिवार को तिथि नियत किया गया था। न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से बलिराम पटेल और शंकर दयाल राय ने अपना बयान दर्ज कराया। बहस के लिए 6 मार्च की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed