फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two wanted accused arrested

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two wanted accused arrested
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित दो अभियुक्तों को शनिवार की शाम अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह लिखपढ़ी कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त कांता निवासी कानूनगो मुहल्ला कस्बा बाजार नगर पांडेय मोड़ के पास दिखाई दिया और कहीं भागने की फिराक में है। जानकारी पर पुलिस ने घेरेबंदी कर लिया। पुलिस से घिरता देख आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। उधर अए अन्य गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त संजय विश्वकर्मा निवासी लावा थाना नोनहरा को गंगा पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के परिजनों को सूचित कर रविवार सुबह जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि अलग-अलग मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल रत्नेश कुमार, कांस्टेबल गोविन्द निर्मल, कांस्टेबल रवि कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed