फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two TOPTEN criminals killed by police

दो टॉपटेन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two TOPTEN criminals killed by police
गाजीपुर। जिले के भुड़कुड़ा और नोनहरा थाने की पुलिस टीम ने रविवार को दो टापटेन अपराधियों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाली की पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों की धर-पकड़ करने के लिए भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान चौजा पुल के पास घेराबंदी करके थाने के टापटेन अपराधी ऐमावंशी गांव निवासी मुचनू को धर-दबोचा। प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इधर नोनहरा थाना पुलिस ने टॉपटेन और हिस्ट्रीशीटर को बारिखपुर पोखरा के पास से धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नोनहरा गांव निवासी मुमताज उर्फ भोलू खां थाने का टॉपटेन और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि एक गैंगेस्टर और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगतार अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के काम किया जा रहा है। इसके अलावा थाने के टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी धर-पकड़ की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed