फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sons of Karampur shine in hockey championship; India clinches the title.

Ghazipur News: हॉकी चैंपियनशिप में चमके करमपुर के दो लाल, भारत ने खिताब पर कब्जा जमाया

Mon, 27 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two sons of Karampur shine in hockey championship; India clinches the title.
एफआईएच यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले----रोम
खानपुर। करमपुर गांव के दो युवा हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर जिले सहित पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एफआईएच यूथ हॉकी-5 एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम के सदस्य रहे करमपुर गांव के रोमित पाल और प्रहलाद राजभर ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ओमान की राजधानी मस्कट में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। करमपुर के रोमित पाल ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। हाफ टाइम तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ की शुरुआत में कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एक गोल कर अंतर जरूर कम किया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति अंतिम समय तक मजबूती से डटी रही और पाकिस्तान को दोबारा गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरी प्रतियोगिता में करमपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 7-3 से जीत में रोमित पाल ने 10वें और 15वें मिनट में दो गोल किए जबकि प्रहलाद राजभर ने 16वें मिनट में एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। भारतीय टीम पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रही। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार आयोजित होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी-5एस विश्व कप के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन


मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के संरक्षक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताई। कहा कि करमपुर के गौरव रोमित पाल और प्रहलाद राजभर के गांव लौटने पर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर कोच इंद्रदेव राजभर, पूजा सिंह, मनोज, ध्रुव, दीपक, छांगुर, विपुल चौबे, जोखन पाल, नीलम पाल आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस जीत पर खेल प्रेमियों ने करमपुर गांव में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

एफआईएच यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले----रोम

एफआईएच यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले----रोम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed