फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers including woman arrested with country liquor

Ghazipur News: देसी शराब के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers including woman arrested with country liquor
गहमर पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से 130 शीशी देसी शराब बरामद करने के साथ बिहार की एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के परसियां गांव निवासी हरेराम कुमार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कोच डेरा निवासी अभय कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना बक्सर के नादाव गांव की महिला तेतरी देवी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि हरेराम कुमार को 45 शीशी देसी शराब के साथ उप निरीक्षक राम कुमार दुबे ने भदौरा तिराहे पर पकड़ा।
विज्ञापन

अभय कुमार सिंह को 40 शीशी देसी शराब के साथ भतौरा रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा गया। महिला तस्कर तेतरी देवी को 45 शीशी देसी शराब के साथ भदौरा पूर्वी रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया। सभी तस्करों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। लोगों की मानें तो बिहार के सीमावर्ती एवं कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव बारा, कुतुबपुर, मगरखाई, भतौरा, दलपतपुर, सायर, देवल इत्यादि अन्य गांवों में धड़ल्ले से तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed