फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers from Assam arrested, 350 kg ganja recovered

असम के दो तस्कर गिरफ्तार, 350 किलो गांजा बरामद

Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers from Assam arrested, 350 kg ganja recovered
गहमर थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर स्थित कर्मनाशा नदी पर शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने प्रेस का बोर्ड लगे वाहन से दो अंतरराज्यीय तस्करों को 350 किलो गांजा और अवैध असलहे संग गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए गहमर पुलिस बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान बक्सर की तरफ से एक चार पहिया बंद वाहन आता दिखाई दिया, जिस पर प्रेस का बोर्ड लगा था। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुल पर उस बैरियर लगाकर रोक लिया गया। पुलिस ने गाड़ी में से निकले दो लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम मोकीबुल हुसैन और महिदुल इस्लाम निवासी नगरझार थाना हौंली जिला बरपेटा असम बताया। दोनों के असम का होने और वाहन पर प्रेस लिखा होने पर पुलिस को शंका हुई तो वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान एक तमंचा, एक मीडिया माइक जिस पर न्यूज नार्थ ईस्ट लिखा हुआ मिला। वाहन के पिछले भाग की जांच में 33 बंडल गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह गांजा असम से लेकर आ रहे हैं जिसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता है। प्रेस आईडी, माइक के बारे में पूछताछ में बताया कि रास्ते भर चेकिंग के दौरान प्रेस बताकर निकल आते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में गहमर निरीक्षक विश्वनाथ यादव, स्वाट टीम प्रभारी रामआसरे राय, उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, अश्वनी प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed