फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers arrested with 264 grams of heroin

Ghazipur News: 264 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 264 grams of heroin
गंगौली/कासिमाबाद। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मेख गांव रोड के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और छानबीन में जुट गई। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि एएनटीएफ टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मेख गांव रोड के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक खड़े हैं और मादक पदार्थ की तस्करी की फिराक में हैं।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो युवक भागने लगे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मरदह थाना के डोंडसर निवासी प्रदीप यादव, अखिलानंद यादव उर्फ बबलू यादव बताया। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वे मुहम्मदाबाद निवासी विवेक यादव उर्फ विक्की को मादक पदार्थ देने जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 264 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। साथ ही एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 3080 रुपये नगदी भी मिली। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed