{"_id":"6afa09cf53229a64320988f5","slug":"birsa-munda-was-remembered-and-paid-tribute-to-on-his-birth-anniversary-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-163969-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिरसा मुंडा को जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिरसा मुंडा को जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई
विज्ञापन
गोविंदपुर मठिया में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते गोंड समाज के
गाजीपुर/ मरद़ह। उप्र आदिवासी कांग्रेस की ओर से रविवार को दरौली में बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
संगठन के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन, नारी की प्रतिष्ठा और मूलनिवासी धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर श्यामनारायण सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, इंदल वनवासी, मदन, जीउत खरवार आदि मौजूद रहे। संवाद
उधर मरद़ह के गोविंदपुर मठिया में भी बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। गोंड समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रामाश्रय गोंड ने कहा कि बिरसा मुंडा की वीरता पर गोंड समाज गौरव महसूस करता है। बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान थे। उन्होंने देश भर के आदिवासियों को संगठित किया। ईसाई मिशनरियों का विरोध किया और आदिवासियों को इकट्ठा कर अंग्रेजों की तोप-बंदूक का सामना तीर-कमान से किया।
महज 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंग्रेजों की जमींदारी और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों ने उन्हें रांची जेल में बंद कर दिया, जहां धीमा जहर दिए जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर सत्यम, गुलाबचंद्र गोंड, रामनारायण यादव, श्यामदेव गोंड, बबलू आदि मौजूद रहे। संवाद