फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smuggler women arrested with turtle

Ghazipur News: कामाख्या एक्सप्रेस से कछुए के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई

Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी 19305 कामाख्या एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-टू से 25 बोरे से 626 कछुए बरामद किए गए।

विज्ञापन
Two smuggler women arrested with turtle
सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के द्वारा पकड़े गए कछुए। - फोटो : GHAZIPUR

विस्तार

आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी 19305 कामाख्या एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-टू से 25 बोरे से 626 कछुए बरामद किये गए। साथ ही दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं तस्करों की धर-पकड़ को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की टीम सिटी रेलवे स्टेशन पर भ्रमणशील थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर आई कामाख्या एक्सप्रेस के आरपीएफ स्कॉट पार्टी द्वारा बताया गया कि गाड़ी के कोच संख्या डी-टू में बदबू आ रही है।
विज्ञापन


जिस पर कोच की जांच की गई तो कुल 25 बोरे सीट के नीचे मिले। पूछताछ करने पर दो महिला लच्छो निवासी ग्राम पकड़ी थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर और कंचन निवासी पकड़ी थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर बताया। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर से न्यू जलपाईगुड़ी कछुए ले जा रही थी। बोरों को उतार कर चेक किया गया तो उसमें 626 कछुए मिले। बरामद कछुए की कीमत सात लाख है। बरामद कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed