{"_id":"6a9881a5fe9ced43810265ca","slug":"two-sisters-are-still-missing-after-24-hours-brother-also-plunges-into-ganga-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-159379-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 24 घंटे बाद भी दो सगी बहनों का पता नहीं, भाई भी गंगा में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 24 घंटे बाद भी दो सगी बहनों का पता नहीं, भाई भी गंगा में उतरा
विज्ञापन
चोचकपुर गांव के मौनी बाबा घाट पर लापता सगी बहनों की मोटर बोट से गंगा में तलाश करती एसडीआरएफ की
करंडा। थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार दोपहर गंगा में डूबीं दो सगी बहनों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। बाढ़ के कारण उफनाई गंगा में पीएसी के जवान दोनों किशोरियों की तलाश में जुटे हैं। बहनों को तलाशने की बेचैनी में उनका भाई किशन सिंह भी वाटरप्रूफ जैकेट पहनकर पीएसी के जवानों के साथ गंगा में उतरकर खोजबीन में जुटा है। बसंतपट्टी गांव निवासी माही सिंह (15) और महिमा सिंह (13) मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान के दौरान तेज धारा की चपेट में आकर डूब गई थीं।
घटना के बाद से लगातार दोनों की तलाश की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे से पीएसी के जवान गंगा में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों किशोरियों का कोई पता नहीं चल सका था।
गंगा में बाढ़ के कारण पानी का बहाव तेज है, जिससे तलाशी अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं, जबकि दोनों बहनों की तलाश को लेकर घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।