फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two road accidents in 4 hours on the Varanasi-Gorakhpur four-lane highway; CRPF personnel and mason killed.

Ghazipur News: वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 4 घंटे में 2 सड़क हादसे, सीआरपीएफ कर्मी और राजमिस्त्री की मौत

Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents in 4 hours on the Varanasi-Gorakhpur four-lane highway; CRPF personnel and mason killed.
सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह की मौत के बाद भवानीपुर कंसहरी गांव में रोते बिलखते परिजन। संवाद
गाजीपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर करीब चार घंटे के अंतराल पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें घर से करीब 200 मीटर दूर टहल रहे सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह (36) को वाहन ने कुचल दिया। वहीं घटना स्थल से करीब 15 किमी दूरी पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री मिट्ठू राम (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजमिस्त्री की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक लेन पर शव रखकर सुबह 8.30 बजे जाम लगा दिया। सदर तहसीलदार राजीव कुमार यादव और सीओ सिटी अनिल कुमार के आश्वासन पर तीन घंटे बाद सुबह 11.30 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

मरदह थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भवानीपुर कंसहरी गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया कि छोटे भाई शशिकांत सिंह वाराणसी स्थित सीआरपीएफ की 95 बटालियन में तैनात थे। वह दो दिन की छुट्टी पर शनिवार शाम ही घर आए थे। पांच अक्तूबर को उन्हें ड्यूटी पर वापस जाना था। वह भोर में करीब 4 बजे पैतृक आवास से 200 मीटर दूर गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन के फुटपाथ पर टहल रहे थे। भवानीपुर गांव के सामने मऊ की ओर जाने वाले लेन पर कुछ दूर बढ़े ही थे। तभी पीछे से मऊ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी मिलते ही मां गायत्री देवी, पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी परी सिंह, बेटा शौर्य सिंह और रुद्र सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन को चिह्नित करने की कार्रवाई के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम
भड़सर में जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के भंवरहा गांव निवासी कृष्णानंद राम ने तहरीर दी कि उनके पिता मिट्ठू राम (42) प्रतिदिन की तरह सुबह बाइक से गाजीपुर राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर सुबह 8.30 बजे फोरलेन का एक लेन जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे सदर तहसीलदार राजीव कुमार यादव और सीओ सिटी अनिल कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ सुबह 11.30 बजे जाम आश्वासन देकर समाप्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे कृष्णानंद राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed