फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Effigy of Chief Election Commissioner burnt after a protest march.

Ghazipur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पदयात्रा निकालकर फूंका पुतला

Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Chief Election Commissioner burnt after a protest march.
शहर के चुंगी तिराहे से निकलती सपा की पदयात्रा में जमानिया व जंगीपुर विधायक के साथ शामिल जिलाध्य
गाजीपुर। सपा की ओर से रविवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। सरजू पांडेय पार्क में विरोध-प्रदर्शन करते हुए करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन

सपा कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन से लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जमानिया विधायक माननीय ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान के माध्यम से मत देने का अधिकार दिया था, जनता को उस अधिकार से वंचित करने की मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग नापाक साजिश रच रही है। जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि जनता में मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जनता की अदालत में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा बौखला गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed