फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two Revenue Officials Suspended for Negligence in Issuing Farmer IDs

Ghazipur News: फार्मर आईडी बनाने में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित

Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two Revenue Officials Suspended for Negligence in Issuing Farmer IDs
गाजीपुर। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो लेखपालों को निलंबित गया है,जबकि दो के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही और तीन लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खरीफ सीजन से पहले जिले के करीब 1,48,720 किसानों पर खाद और बीज का संकट मंडराने लगा है। अब तक इन किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जगदीशपुर विद्यापति की लेखपाल अनुराधा यादव, जरगो के लेखपाल आमोद प्रकाश को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया हैं, वहीं बिराइच के नरेंद्र उपाध्याय, नवदर के सूरज यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जबकि लेखपाल शिवदीप झा, राजू राम और दुष्यंत सिंह के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में कुल 5,71,518 किसानों के सापेक्ष अब तक करीब 74 प्रतिशत यानी 4,22,978 किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है, जबकि 1,48,720 किसान अभी भी पंजीकरण से दूर हैं। बता दें कि आठ अप्रैल से शासन ने उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र, गेहूं क्रय केदों पर विक्रय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पहचान पत्र, फार्मर आईडी बनवाना जरूरी कर दिया है। जिला प्रशासन ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए करीब 2600 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात कर रख है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और 200 विकासखंड स्तरीय अधिकारी प्रगति को बढ़ाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed