फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two private hospitals sealed due to the absence of doctors

डाक्टरों के न रहने पर दो निजी अस्पताल सील

Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two private hospitals sealed due to the absence of doctors
जिलाधिकारी के निर्देश पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एसडीएम के नेेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बुधवार को अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कि या। जबकि दो निजी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार शादीभादी में अवैध रूप से संचालित लीलावती अस्पताल को एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर संजीव सिंह ने सील कर दिया। साथ ही वहां पर भर्ती चार मरीजों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इधर टीम को देख अस्पताल पर तैनात चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन

सैदपुर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं रहने की शिकायत मिली थी। बीते चार जुलाई को यहां जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो चुकी थी, जिसकी शिकायत मृतका के पति ने थाने में दर्ज कराई थी। वहीं मेडिकल स्टोर की जांच में स्टोर संचालक कोई भी पंजीयन संबंधी कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद ने जेएस चिल्ड्रन पाली क्लीनिक को सीज किया गया। एसडीएम ने बताया कि इस अस्पताल के चिकित्सक डा. राजकुमार एवं शिवम अस्पताल के चिकित्सक डा. रविंद्र कुमार पर मरीजों को भर्ती कर अस्पताल से गायब होने का थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद को निर्देशित किया गया है। वहीं तथागत अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर पर भी छापा मारा गया, लेकिन वहां एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। कुछ और अस्पतालों के खिलाफ अभी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed