फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people injured in road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में दो लोग घायल

Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accident
बिरनो। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गोपालपुर गांव निवासी संदीप यादव (32) और सुनील यादव (28) सोमवार की सुबह खेत की जुताई के बाद वापस घर की ओर आ रहे थे। भवरहा गांव के नहर के क्षतिग्रस्त पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर विभाग के क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं, ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षतिग्रस्त पुलिया पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed