फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people, including a teenager, died after being hit by a truck

Ghazipur News: ट्रक के धक्के से किशोर सहित दो की मौत

Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a teenager, died after being hit by a truck
जंगीपुर मंडी परिसर के पास मुसाफिर बिंद की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की शाम ट्रक के धक्के से किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने शाम पांच बजे जंगीपुर-यादवपुर मोड़ होते हुए गाजीपुर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर रविश गुप्ता और सीओ सीटी शेखर सेंगर के समझाने पर ग्रामीणों ने शाम करीब 7:30 बजे जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भड़सर: जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बघोल निवासी मुसाफिर बिंद (52) किसी कार्य से साइकिल से जंगीपुर बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय मंडी परिसर के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इस घटना में मुसाफिर के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शाम पांच बजे से जंगीपुर- यादवपुर मोड़ पर गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना नोनहरा थाना क्षेत्र के एकडंगवां गांव के पास हुई, जहां ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गई। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि बड़ौदा गांंव निवासी रोबिन राम (17) अपने मित्र जितेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सागापाली जा रहा था। कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग स्थित एकडंगवा गांव के पास कासिमाबाद से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रोबिन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे जितेंद्र कुमार को हल्की चोट आई। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed