{"_id":"6798ba73c09769fe2a0218f6","slug":"two-people-died-in-road-accident-after-auto-collided-with-trailer-in-ghazipur-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाईवे पर हादसा... वैन की टक्कर से बेकाबू ऑटो खड़े ट्रेलर में घुसा, उड़े परखच्चे; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाईवे पर हादसा... वैन की टक्कर से बेकाबू ऑटो खड़े ट्रेलर में घुसा, उड़े परखच्चे; दो की मौत
Tue, 28 Jan 2025 04:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:39 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में हाईवे पर एक वैन की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के औड़िहार स्थित गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। वैन की टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में ऑटो में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सैदपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही वैन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन