फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people died in a road accident Holi happiness turned into mourning

Ghazipur News : सड़क हादसे में दो की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली, दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हादसा

Sat, 15 Mar 2025 04:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

दो अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान दो की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गई। जहां रंग का उल्लास था वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीण सांत्वना देते रहे।

विज्ञापन
Two people died in a road accident Holi happiness turned into mourning
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में होली पर्व शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। होली के दिन गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में फतेहपुर अटवा निवासी विशाल कुमार उर्फ बिट्टू (20) की मौके पर मौत हो गई। जबकि लक्ष्मीपुर गांव निवासी गोविंद कुमार और शहर कोतवाली के भुतहियाटांड निवासी अनु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। वहीं दोनों घायलों का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जमानिया: कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।

बाइक सवार सुहवल थाना के पटकनियां निवासी नर्वेश सिंह यादव (46) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव और बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और घटना की जानकारी परिजनों दी। कोतवाली पहुंचे परिजन शव देख दहाड़े रोने-बिलखने लगे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि नर्वेश सिंह यादव किसी काम के सिलसिले में बाइक से जमानिया आए थे। वहां से वापस लौटते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्याम सुंदरी ने बताया कि मना किया था कि होली के दिन घर पर रहें और परिवार के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन उन्होंने बातों पर ध्यान नहीं दिया।


मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। वाहन की तलाश की जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed