फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kanpur Police visited residence of an SP leader in Varanasi in connection with ₹5 crore fraud case

यूपी: पांच करोड़ की ठगी के मामले में सपा नेता के घर पहुंची कानपुर पुलिस, पढ़ें- ठगी के अन्य मामले

Sat, 26 Sep 2026 03:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 26 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में वाराणसी में सपा नेता के घर कानपुर पुलिस पहुंची। लखनऊ के फैजुल्लानगर निवासी शैलेंद्र वर्मा ने कानपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kanpur Police visited residence of an SP leader in Varanasi in connection with ₹5 crore fraud case
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पांच करोड़ के शेयर और प्लॉट की धनराशि हड़पने के मामले में सपा नेता अवधेश पाठक के चौबेपुर स्थित अदिवा गांव में शुक्रवार को कानपुर पुलिस पहुंची। सपा नेता अवधेश पाठक व उनके दोनों भाई रमेश पाठक और सुरेश पाठक के खिलाफ तीन साल पूर्व कानपुर के कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लखनऊ के फैजुल्लानगर निवासी शैलेंद्र वर्मा ने कानपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी कंपनी गंगोत्री फाइनेंशियल एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड वित्तीय व आर्थिक निवेश की सलाह देने का व्यवसाय करती है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अदिवा गांव निवासी सगे भाइयों अवधेश पाठक, रमेश और सुरेश पाठक की कंपनी एक्सेस इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड है। 
विज्ञापन


आरोप है कि रमेश फर्जी दस्तावेज के जरिये कंपनी में शेयर होल्डर बना। कंपनी का कार्यालय लखनऊ के अरुणाचलम अपार्टमेंट क्ले स्क्वायर में है। कंपनी 2013 में कानपुर से पंजीकृत हुई है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कानपुर से इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों की टीम अवधेश पाठक के घर गई थी। परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सपा नेता अवधेश पाठक ने बताया कि इस मामले में विवेचक को अपना बयान दर्ज करा चुका हूं और पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। राजनीतिक द्वेष में मामले को उछाला जा रहा है।

जमीन बैनामा के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी
जमीन के बैनामे के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की। कठीरांव, फूलपुर (वाराणसी) निवासी रविंद्र कुमार मिश्रा ने भगतपुर शिवपुर के तेज बहादुर उपाध्याय, ब्रह्मानंद उपाध्याय, देवानंद उपाध्याय और नागेंद्र मिश्रा को नामजद किया है।

मिश्रा का आरोपियों के साथ 21 जनवरी 2019 को 30 लाख रुपये में जमीन का अनुबंध हुआ था, जिसके लिए उन्होंने काफी राशि का भुगतान किया था। आरोप है कि तय समय पर आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। 25 मई 2026 को जब मिश्रा बैनामा कराने पहुंचे, तो उन्हें गालियां दी गईं, धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर युवक से 1.10 लाख की ठगी
ऑनलाइन ट्रेडिंग में 6 से 10 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर युवक से 1.10 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। खजूरी निवासी राहुल तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते जुलाई को फेसबुक के जरिये अन्नता नाम की आईडी से महिला ने संपर्क किया। उसने अपना नाम अन्नता शर्मा निवासी अहमदाबाद, गुजरात बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर छह से 10 प्रतिशत तक लाभ का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, शवों के उड़ गए चिथड़े; परिजनों ने किया हंगामा

पीड़ित के अनुसार, महिला ने व्हाट्सऐप नंबर से संपर्क कर एक लिंक भेजा। शुरुआत में लेवल-1 में 10 हजार और लेवल-2 में एक लाख रुपये निवेश करने को कहा गया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने 13 जुलाई को 11 हजार रुपये ट्रांसफर किए। 18 जुलाई को 70 हजार और 20 जुलाई को 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए गए। बाद में महिला ने ट्रेडिंग का लेवल बढ़ने और अधिक मुनाफे देने की बात कही।

पीड़ित के अनुसार कुल 1.90 लाख रुपये भेजने के बाद जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो उसे बताया गया कि और पैसा जमा करना होगा, अन्यथा निवेश की राशि वापस नहीं मिलेगी। शक होने पर पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed